Mahka Rajasthan Vimochan By CM Vasundhra Raje

Mahka Rajasthan Vimochan By CM Vasundhra Raje
Rajasthan Chief Minister Vasundhra Raje Vimochan First Daily Edition of Dainik Mahka Rajasthan Chief Editor ABDUL SATTAR SILAWAT

For More News Click Here

For More News Click Here
Dainik MAHKA RAJASTHAN

Saturday, August 20, 2016

राजस्थान की ‘डायनामिक’ महिला मुख्यमंत्रीः सुमित्रा

ब्रिक्स महिला सांसदों के मंच का दो दिवसीय सम्मेलन

राजस्थान की ‘डायनामिक’ महिला मुख्यमंत्रीः सुमित्रा

अब्दुल सत्तार सिलावट
जयुपर। ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों के मंच के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि ब्रिक्स देशों के इस समारोह के आयोजन के लिए जयपुर से अच्छा कोई स्थान नहीं हो सकता था और खुशी एवं गर्व की बात है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री भी ‘डायनामिक’ महिला श्रीमती वसुन्धरा राजे हैं।
लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने अपने भाषण के आरम्भ में मंच पर बैठे अतिथियों के नामों के सम्बोधन में भी श्रीमती वसुन्धरा राजे को राजस्थान की ‘सक्सेफुल’ (कामयाब) मुख्यमंत्री के अलंकरण के साथ सम्बोधित किया।
ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों के सम्मेलन के लिए चार देश ब्राजील, रूस, चीन, साऊथ अफ्रीका के अलावा भारत की संसद में विभिन्न प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहीं 28 सांसदों ने भाग लेकर महिलाओं को सभी क्षेत्रों में बराबर की भागीदारी के साथ संसद में भी स्थान बढ़ाने पर विचार किया।
ब्रिक्स सम्मेलन के प्रतिनिधि देशों एवं सांसदों के स्वागत सम्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2030 ‘मिलेनियम डवलेपमेंट गोल’ लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं के लिए समानता जरूरी है। आपने कहा कि दुनिया की राजनीति में महिलाएं सक्रिय जरूर है लेकिन महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोके बिना मानव अधिकारों की रक्षा अधूरी ही साबित होगी।
दक्षिणी अफ्रीका की कुमारी टी. आर. मोडिसा ने कहा कि हमें ब्रिक्स में इस बात पर निर्णय एवं विचार करना चाहिये कि महिला सशक्तिकरण पर कैसी योजनाएं बने। मोडिसा ने कहा कि महिलाओं की राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन में पर्याप्त भागीदारी नहीं है।
कुमारी मोडिसा ने कहा कि महिलाओं के विकास पर सिर्फ ‘कांफ्रेन्स’ करने से ‘मजबूती’ नहीं आएगी। ब्रिक्स को महिलाओं को संगठीत करने, समझाईश कर आधुनिक दुनिया में प्रवेश करवाना चाहिये।
ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजिल से 5, रूस से तीन, साऊथ अफ्रिका से चार, चीन से दो महिला सांसदों के साथ भारत की 28 सांसदों ने हिस्सा लिया। भारतीय संसद की मिनाक्षी लेखी, पूनम महाजन, कुमारी सैलजा, सुप्रिया सुले, संतोष अहलावत एवं जया बच्चन परिचित चेहरों में से थी।

...कौन रोकेगा हमें

ब्रिक्स सम्मेलन के आरम्भ में भारत की आजादी से लेकर अब तक राजनीति, खेल, सेना, सामाजिक क्षेत्र सभी में महिलाओं की भागीदारी को लेकर एक गीत ...कौन रोकेगा हमें की मधुर धुनों पर स्क्रीन पर हर क्षेत्र में प्रसिद्ध महिलाओं के फोटो लगाकर फिल्मांकन किया गया।
देश की प्रसिद्ध महिलाओं के बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की फोटो स्क्रीन पर आते ही पूरा सदन तालियों से गूंज उठा जब कि पूरे गाने को विधानसभा के प्रेस दिर्घा पर लगे बड़े स्क्रीन पर मुख्यमंत्री राजे एवं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ‘एक-टक’ देख रही थीं।

ब्रिक्सः सभी देशों की भाषा में प्रसारण

ब्रिक्स सम्मेलन में आये चारों देशों की स्थानीय भाषा के साथ इंग्लिश एवं हिन्दी में सम्मेलन की कार्यवाही एवं अतिथियों के सम्बोधन को प्रसारित किया जा रहा था।
विधानसभा की पत्रकार दिर्घा के पास वाली गैलेरी में ‘दुभाषियों’ के लिए विशेष कक्ष बनाकर ब्रिक्स देशों के सहभागी देशों रूस, चीन, साउथ अफ्रीका की स्थानीय भाषा के साथ हिन्दी-अंग्रेजी में पूरी कार्यवाही प्रसारित की गई।
‘मल्टी-लेंग्वेज’ सुविधा की जानकारी के लिए विशेष पत्र विधानसभा में प्रतिनिधि महिला सांसदों की टेबल पर रखे गये थे और कौन से नम्बर पर कौनसी भाषा उपलब्ध है नम्बर दिये गये थे।

Monday, August 15, 2016

जय जय जय राजस्थान...


जय जय जय राजस्थान...

अब्दुल सत्तार सिलावट
प्रधान सम्पादक, दैनिक महका राजस्थान

अजमेर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सम्भाग मुख्यालयों पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रंखला में अजमेर के पटेल स्टेडियम में अपने दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को गत सप्ताह भारी बारिश के बाद खुली सुबह की सुहावनी धूप में शुरु कर पिछली कांग्रेसी सरकार की आलोचना और विकास में पिछड़े राजस्थान की सत्ता सौंपने के ‘उलाहनों’ के साथ 38 मिनट के भाषण में कई बार गगनचुम्बी तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
कौमी एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द के बीच राजस्थान में दूसरे कार्यकाल के मध्यान्तर तक मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हर आम सभा में आपसी भाईचारे का संदेश देती रही हैं और आज तीर्थराज पुष्कर एवं ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी अजमेर में देश भर से आने वाले जायरिनों के लिए सुविधाओं की घोषणाओं के बीच आजादी की 70वीं वर्ष गांठ मनाई गई।
तिरंगे के साये में मुख्यमंत्री राजे ने अपनी बात आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी के साथ अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का श्रद्धांजलि देते हुए शुरु की तथा प्रदेश में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ नई विकास योजनाओं की घोषणाओं से स्टेडियम जय जय राजस्थान के नारों से गूंजता रहा।
आजादी के 70 वें समारोह में मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा गाया ‘सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दुस्तां हमारा’ रहा। इस गीत में बच्चों द्वारा बनाये तिरंगे में केशरिया, हरी जैकेट और सफेद कुर्ता पायजामा गीत की भावना को पेश कर रहे थे। राजस्थान पुलिस के जवान अब तक मोटर साइकिल पर करतब दिखाकर तालियां बटोरते रहे हैं लेकिन इस बार महिला पुलिस ने मोटर साइकिल पर ऐसी प्रस्तुतियां दी कि पूरा स्टेडियम दांतों तले अंगुलियां दबाता आश्चर्यचकित रह गया। अजमेर के लोक नृत्य ‘चरी ठांस’ भी प्रसंशनीय रहा।
मुख्यमंत्री राजे ने भारतीय प्रशासनिक एवं भारतीय पुलिस सेवा के साथ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को अच्छी सेवाओं के लिए पुरुस्कृत किया। राष्ट्रपति पुरुस्कारों में जीवन रक्षा, नीरता, विशिष्ठ सेवा के लिए नौ लोगों को तथा 38 लोगों को राज्य स्तर की सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

पाली का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान


पाली का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

पाली कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने मनरेगा योजना की क्रियान्विती में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर पाली जिले के साथ राजस्थान सरकार का गौरव बढ़ाया है। नौजवान पाली जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पेयजल योजना जल स्वावलम्बन को विशेष रूप से ग्रामीण सरपंचों, प्रधानों के सहयोग से पूरे जिले में लागू करवाकर आमजन को लाभान्वित किया है।
विगत सप्ताह तेज वर्षा से पाली शहर की बिजली, बस्तियों एवं आवासीय कोलोनियों में सीने तक पाली भराव एवं आसपास के गांवों में पानी के बीच फंसे लोगों को सेना एवं बाढ़ राहत दलों के सहयोग से बचाने के साथ बस्तियों से पानी निकासी के लिए दिन रात स्वयं मौके पर दौड़ दौड़ कर राहत एवं बचाव कार्यों में लगे दलों को प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री राजे द्वारा पाली जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को सम्मानित करने की विशेष योग्यता में जिले की कानून व्यवस्था बनाये रखने का उल्लेख भी किया।